Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : किसान श्री मालाकार ने मुख्यमंत्री का राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए व्यक्त किया आभार

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी लेनी चाही तब किसान श्री मालाकार ने बताया कि उनके पास 7 एकड़ जमीन है जिस पर वे धान की खेती करते हैं । उन्हें इस वर्ष योजना की दोनों किश्तों से 18 हजार रुपए का लाभ हुआ है । मुख्यमंत्री श्री बघेल के पूछे जाने पर श्री मालाकार ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने अपने खेत में बोर की खुदाई करवाई है । जिससे उन्हें अब बारह महीने साग भाजी की खेती करने में आसानी हो रही है । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लगभग 2.5 एकड़ में उद्यानिकी विभाग की मदद से मल्चिंग पद्धति अपनाकर  करेले की खेती कर रहे हैं । मुख्यमंत्री ने श्री मालाकार से चुटकी लेते हुए कहा कि इतना लाभ हुआ तो आपने बहु के लिए क्या लिया। इस पर श्री मालाकार ने बताया कि वे अपने बेटे के विवाह के लिए पैसे जमा कर रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट हिंदी |

Share this Article