Google Analytics —— Meta Pixel

 मुख्यमंत्री ने मड़ई घाट सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

NEWSDESK
1 Min Read

घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। श्री बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Share this Article