Google Analytics —— Meta Pixel

​​​​​​​मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. एम. गीता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

NEWSDESK
1 Min Read

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. एम. गीता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ. एम. गीता का गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में  योगदान अंकित है। मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. एम. गीता का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 1997 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। छत्तीसगढ़ शासन में उन्होंने कृषि विभाग सहित कई विभागों में अपनी सेवाएं दीं, वे प्रमुख आवासीय आयुक्त दिल्ली भी रहीं। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव थीं।

Share this Article