Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने लाल किले से 83 मिनट तक किया राष्ट्र को संबोधित, जानें उनके भाषण का सबसे लंबा रिकॉर्ड

NEWSDESK
3 Min Read

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने लाल किले से 82 मिनट तक लोगों को संबोधित करते हुए रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सबसे लंबा भाषण साल 2016 में दिया था.

PM Modi Speech: देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे धूमधाम के साथ मना रहा है. इस मौके पर जहां सीमा पर जवान तिरंगा फहरा कर हाई जोश में दिख रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार नौवीं बार तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तक को याद किया. लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने लाल किले से 83 मिनट तक लोगों को संबोधित करते हुए रिकॉर्ड बनाया. करीब 83 मिनट का उनका संबोधन लाल किले से पांचवां सबसे बड़ा भाषण है. 

इससे पहले अब तक के पीएम मोदी के लाल किले से भाषणों का समय देखें तो उन्होंने सबसे लंबा भाषण साल 2016 में दिया था. उस साल उन्होंने देश की जनता को 94 मिनट तक संबोधित किया था. इसके बाद साल 2014 में पीएम मोदी ने पहली बार लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था तब उन्होंने 65 मिनट तक राष्ट्र के नाम संबोधन किया था. 2015 में पीएम मोदी ने 88 मिनट तक बोले थे. 2016 में 94 मिनट, 2017 में 56 मिनट, 2018 में 83 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया था.

पीएम ने संबोधन में क्या कहा

पीएम ने आज देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व के कोने-कोने में भारत का तिरंगा आन, बान, शान से लहरा रहा है. पीएम मोदी ने कहा, आज का ये दिन ऐतिहासिक है. आज नए संकल्प और नई साह के साथ कदम बढ़ाने का शुभ अवसर है. आजादी के जंग में गुलामी का पूरा काल खंड संघर्ष में बीता है. हिंदुस्तान का कोई कोना ऐसा नहीं था जहां के लोगों ने सैकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो. अपनी जिंदगी न खपाई हो. आहुती न दी हो. आज हम सब देशवासियों के लिए हर महापुरुष को, त्यागी को बलिदानी को नमन करने का अवसर है. उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का अवसर है. 

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतीयों और भारत से प्यार करने वालों को बधाई देता हूं. आज नए संकल्प के साथ नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने का दिन है. न सिर्फ हिंदुस्तान का हर कोना बल्कि दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों के द्वारा या भारत के प्रति अपार प्रेम रखने वाला विश्व के हर कोने में ये हमारा तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहरा रहा है.

Share this Article