Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने मरवाही एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151.9 करोड रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमि पूजन

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला में मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह भूमि पूजन के कार्यों में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल है।

Share this Article