Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज, मुंबई में 2 कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सीएम उद्धव ठाकरे भी रहेंगे मौजूद

NEWSDESK
1 Min Read

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के एक दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह पुणे शहर के पास देहू में 17वीं सदी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 

इसके अलावा वह मुंबई में क्रांतिकारियों की गैलरी का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी 200 वर्षों से लगातार प्रकाशित होने वाले अखबार ‘मुंबई समाचार’ के ‘द्विशताब्दी महोत्सव’ में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के साथ सीएम उद्धव भी रहेंगे मौजूद

पीएम के महाराष्ट्र दौरे पर उनके साथ सीएम उद्धव ठाकरे भी नजर आएंगे। CMO की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि राजभवन और बीकेसी में होने वाले पीएम मोदी के दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ठाकरे मौजूद रहेंगे।

Share this Article