Google Analytics —— Meta Pixel

सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले राहुल गांधी, देखें

NEWSDESK
1 Min Read

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राहुल गांधी सिंगर के परिजनों से मिलने के लिए मानसा पहुंचे हैं. उनकी मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात हुई. मुलाकात करके राहुल ने सिंगर की हत्या पर दुख जाहिर किया. मूसेवाला की 29 मई को शाम के वक्त सड़क पर ही खुलेआम हत्या कर दी गई थी. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला सिंगर होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में इसी साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. चुनाव के दौरान मूसेवाला और राहुल गांधी की मुलाकात भी हुई थी. इस चुनाव में मूसेवाला जीत नहीं सके थे.

https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.517.2_hi.html#goog_1631777217

Volume 0%

01:05

06:31

More Videos

Share this Article