Google Analytics —— Meta Pixel

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी…..

NEWSDESK
1 Min Read

राज्य शासन ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष को पुलिस अधीक्षक जिला सतना, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री सिद्धार्थ चौधरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, पुलिस अधीक्षक सतना श्री धर्मवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक खरगोन और पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर श्री अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक झाबुआ पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी श्री मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन और श्री नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।

Share this Article