Google Analytics —— Meta Pixel

इंदौर के रंग में रंगे सीएम शिवराज, पत्नी साधना के साथ पहुंचे 56 दुकान, पावभाजी खाई, मालवा उत्सव में बजाया नगाड़ा

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अलग अंदाज में नजर आए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को एयरपोर्ट पर विदाई देने के बाद वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। पहले भाजपा कार्यालय पर बैठक में शामिल हुए तो पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ 56 दुकान पहुंचे और व्यंजनों का लुत्फ लिया। मालवा उत्सव में भाग लिया औऱ नगाड़ा बजाकर कलाकारों की हौसलाअफजाई की।

दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को पत्नी साधना सिंह के साथ आए थे। उज्जैन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए और सपत्नीक महाकाल के दर्शन किए। वहां से शाम को इंदौर पहुंचे और राष्ट्रपति को विदाई दी। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे औऱ भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनावी मंत्र दिया और संगठन का पाठ पढ़ाया। बैठक के बाद वे पत्नी साधना सिंह के साथ  56 दुकान पहुंचे और व्यंजनों का लुत्फ लिया। मुख्यमंत्री रात को जब सपत्नीक 56 दुकान पहुंचे तो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यहां एक दुकान पर पावभाजी खाई।

Share this Article