Google Analytics —— Meta Pixel

15 वर्षों में पंचायत में नहीं हो पाए विकास कार्य, कलेक्टर से की शिकायत

NEWSDESK
3 Min Read

खैरलांजी । जनपद पंचायत खैरलांजी की ग्राम पंचायत किन्ही के लोगों ने पंचायत में 15 वर्षों से विकास कार्य नहीं कराए जाने बात कही है। जिसकी शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में करते हुए विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता प्रभंजन ठाकुर ने बताया कि सिंचाई भी की नहर जो की ठीक नहीं है उसे ठीक करवाई जाए। ऐसा करने से किसानों को सिंचाई करने के लिए पानी मिल सकेगा। नागठाना से खेत मार्ग की सड़क, मछराई वाला मार्ग बनाया जाए।बड़ चौक से सतीमाई मार्ग बनाए। राजा भोज के पास से नहर तक सड़क नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसके अलावा किन्ही से मोहगांव मार्ग, किन्ही से कचेखनी मार्ग और प्राथमिक शाला किन्ही के पास से खेत जाने वाला मार्ग बनाया जाए। मेन मुख्य मार्ग से तालाब वाला मार्ग और मेन मुख्य मार्ग से गुलाब सोनवाने के मकान वाला मार्ग बनाया जाए। ये मार्ग बनने से लोगों को आवाजाही करने में सहूलियत मिलेगी। 30 एकड़ वाला निस्तारी एवं मछली पालन तालाब में गहरीकरण कार्य किया जाए। जिससे मछुआरों को मछली पालन करने में सके। वर्तमान में सात साल से बनी सीसी सड़क के साथ स्वीकृत की गई नालियों अभी तक नहीं बनी है। वहीं प्राथमिक शाला में अभी तक बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं किया गया है। उसे पूरा कराया जाए और कुछ स्कूलों के बिजली व पंखे की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में मनेरगा में भी मजदूरों का काम बराबर नहीं मिलने के कारण आज के हालत में मजदूर लोग बाहर पलायन करने को मजबूर हो रहे है। नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण पानी जमाव होने से मच्छरों का आतंक फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं हैंडपंप के पास भी वर्तमान में सफाई नहीं की जा रही है। नहर सही नहीं होने से किसानों की 50 एकड़ खेत में धान की फसल नहीं लगी है। इनका सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। किसानों की जरूरतमंद जगहों पर डैम बनाया जाए सहित अन्य मांगें शामिल है।

Share this Article