Google Analytics —— Meta Pixel

लांजी परियोजना के चार केन्द्रों में कार्यकर्त्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

NEWSDESK
1 Min Read


लांजी – महिला एवं बाल विकास परियोजना लांजी के अंतर्गत 02 आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यकर्त्ता एवं 02 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र आगामी 07 सितम्बर 2021 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकते है।
महिला एवं बाल विकास परियोजना लांजी के अंतर्गत ग्राम ककोड़ी के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 एवं भानेगांव के केन्द्र क्रमांक-01 में कार्यकर्त्ता के रिक्त पद की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र लांजी के वार्ड क्रमांक-14 नीमटोला एवं ग्राम केरेगांव के केन्द्र क्रमांक-02 में सहायिका का पद रिक्त है। इन केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर कार्य करने की इच्छुक महिलायें 07 सितम्बर 2021 तक अपने आवेदन पत्र कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी लांजी में प्रस्तुत कर सकती है। आवेदक महिला को संबंधित ग्राम की निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 01 जनवरी 2021 को 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना लांजी से सम्पर्क किया जा सकता है।

Share this Article