Google Analytics —— Meta Pixel

रिमझिम बारिश से फिजाओं में घुली ठंडक… किसानों के चेहरे खिले आम जनों को उमस से भी मिली राहत

NEWSDESK
1 Min Read

मुकेश रंगारे

लालबर्राl बुधवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश के बाद फिजाओं में ठंडक घुल गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है इसके पूर्व सोमवार और मंगलवार को भी बारिश हुई थी लेकिन वह बारिश गर्मी और उमस कम करने के लिए काफी नहीं थी बुधवार को लगातार हुई बारिश के बाद कृषि कार्य प्रारंभ हो गए हैं जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आए वही इस बारिश के बाद आम जनों में भी गर्मी और उमस से होने वाली परेशानियों से राहत की सांस ली है विदित हो कि कृषि कार्य के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में धान रोपाई सहित ट्रैक्टर वालों और अन्य लोगों को लगभग 2 माह का रोजगार उपलब्ध हो जाता है यह रोजगार अल्प समय के लिए ही सही लेकिन ग्रामीण जनो के लिए कॉफी मददगार साबित होता है इस बार जब बारिश नहीं हो रही थी और कृषि कार्य प्रभावित हो गया था तो किसानों के साथ साथ कृषि कार्य में अपनी सहभागिता निभाने वाले मजदूर भी काफी परेशान दिखाई दे रहे थे हालांकि अब लगातार हो रही बारिश किसानों सहित कृषि कार्य में लगे मजदूरों में भी उत्साह देखा जा रहा है

Share this Article