Google Analytics —— Meta Pixel

कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान 01 जुलाई को 97 केन्द्रों पर 22 हजार 20 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

NEWSDESK
2 Min Read


सुनील खोब्रागढे (विशेष प्रतिनिधि )

बालाघाट। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान के के अंतर्गत 01 जुलाई 2021 को बालाघाट जिले के 97 टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक की आयु के 22 हजार 20 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 12 हजार 600 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज, 1500 लोगों को दूसरा डोज, 45 वर्ष से अधिक की आयु के 4890 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज और 3030 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य शामिल है।
जिले के 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी युवाओं एवं बुजुर्गों से अपील की गई है कि वे 01 जुलाई 2021 को अपने निकटतम केंद्र पर जाकर कोविड वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड वैक्सीन का टीका लगवाना ही एकमात्र उपाय है। इस वैक्सीन से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है और ना ही किसी की मृत्यु होती है। सभी लोग बिना डरे एवं किसी भ्रम में पढ़े बगैर अपनी स्वयं की और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए यह टीका अवश्य लगवाएं।

Share this Article