Google Analytics —— Meta Pixel

79 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या 266 हुई

NEWSDESK
2 Min Read

30 मई को 11 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए

सुनील खोब्रागढे (विशेष प्रतिनिधि )
बालाघाट- 30 मई को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 11 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 266 हो गई है। 30 मई को 79 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है। अच्छी बात यह है कि अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 30 मई 2021 तक कुल 9008 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 8679 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 30 मई तक 63 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 266 मरीजों में से 218 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 6 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 34 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 8 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 30 मई 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 37 हजार 425 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना के संभावित 57 मरीज भर्ती हैं। 30 मई को कोरोना टेस्ट के लिए 1125 सैंपल एकत्र किए गए हैं और 30 मई को 1097 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

Share this Article