Google Analytics —— Meta Pixel

लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं खैरलांजी के युवा

NEWSDESK
1 Min Read

खैरलांजी मेरी पहचान संगठन के सदस्यों ने आम लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चालाया है और उनके द्वारा खैरलांजी के टीकाकरण केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने आये लोगों को तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया गया।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज 19 मई से खैरलांजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोविड वेक्सीन के टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। खैरलांजी के युवाओं ने पहल करते हुए वैक्सीनेशन सेंटर में पहुँच रहे लोगों को कोरोना और कोविड टीकाकरण संबन्धी संदेशों के साथ जनता को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया है। खैरलांजी मेरी पहचान के सदस्य पलाश बिसेन ने बताया कि वे इन सन्देशों के माध्यम से खैरलांजी और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वैक्सीन के प्रति फैली अफवाहों एवं भ्रम को दूर करने का प्रयास कर रहे है और लोगों को बता रहे है कि यह वेक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके लगाने से किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है। वे वैक्सीन लगवाने आये सभी लोगों को इन संदेशों को सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर करने का भी आग्रह कर रहे हैं ताकि सभी लोग वैक्सीन लगवाने आये और इसके फायदों को जान पाए।

Share this Article