Google Analytics —— Meta Pixel

कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव द्वारा वेबीनार का किया गया आयोजन

NEWSDESK
2 Min Read

हमारे प्रतिनिधि दीपेश मोहारे की रिपोर्ट


बालाघाट- राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव बालाघाट द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से किसानों को मानकीकरण प्रमाणन योजना एवं उपभोक्ता उपभोक्ता सरंक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु वेबीनार का आयोजन दिनांक 15 मई 2021 को प्रात:11 से दोपहर 01 बजे तक डॉ आर एल राऊत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में श्री श्रीधर पांडे ने किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव के प्रमुख एवं वैज्ञानिक डॉ आर एल राउत ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूञरो (बी.आई.एस.) भारत की राष्ट्री य मानक निकाय है। भारतीय मानक ब्यू रो उत्पाादों की मानकीकरण, चिहांकन और गुणवत्ता प्रमाणित गतिविधियों के सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए एवं इसके साथ जुड़े मामलों या आकस्मिक मामलों के लिए उत्तरदायी है। भारतीय मानक ब्यूणरो मानकीकरण और अनुरूपता मूल्यां कन की अपनी मुख्यं गतिविधियों के माध्यतम से सुरक्षित, टिकाऊ और गुणवत्ता पूर्ण उत्पादों को प्रदान करके, उपभोक्तायओं के लिए स्वा‍स्य्ों संबंधी खतरों को कम करके पर्यावरण का संरक्षण करके, निर्यात और आयात को बढ़ावा देना है।
भारतीय मानक ब्यू रो की मानकीकरण और प्रमाणन योजना उपभोक्तासओं और उद्योग को लाभ पहुँचाने के अलावा, विशेष रूप से उत्पाबद सुरक्षा, उपभोक्ताय संरक्षण खाद्य सुरक्षा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण भवन और निर्माण आदि जैसे क्षेत्रों में विभिन्नत सरकारी नीतियों का समर्थन करती है। भारतीय मानक ब्यूरो भारतीय किसानो को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद व कृषि प्रणाली को अवगत करना चाहता है ताकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि हो सके।

Share this Article