Google Analytics —— Meta Pixel

187 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या 776 हुई 02 मई को 67 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए

NEWSDESK
2 Min Read

रिपोर्टर- दीपेश मोहारे


02 मई 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 67 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 776 हो गई है। 02 मई को 187 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है। राहत की बात है कि अब बड़ी संख्या में कोरोना पाजेटिव मरीज ठीक हो रहे है और कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या कम हो रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 02 मई 2021 तक कुल 6882 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 6066 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 02 मई को 187 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले मे 02 मई तक 40 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 897 मरीजों में से 427 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 98 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 236 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 15 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 02 मई 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 06 हजार 411 सेंपल लिए जा चुके हैं।

Share this Article