Google Analytics —— Meta Pixel

ब्रेकिंग न्यूज़:वैक्सीन पर अच्छी खबर; इंतजार खत्म, 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे

NEWSDESK
1 Min Read

केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला लिया है। देश में 1 मई से 18 साल से ऊपर का हर व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकेगा। वैक्सीनेशन के तीसरे फेज में तेजी से वैक्सीन लोगों को लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

वैक्सीनेशन के अगले फेज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सरकार देश ज्यादा से ज्यादा लोगों को कम से कम समय में वैक्सीन लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Share this Article