Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : राजधानी की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर शकुन बागड़ी को हुई जेल, 14 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा और जुर्माना…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। राजधानी की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर, शकुन बागड़ी को एक साल की सजा मिलने के बाद जेल भेज दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सत्यानंद प्रसाद की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि यह पूरा मामला 14 साल पहले का है, जिसमें महिला के प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप डॉ शकुन बागड़ी पर लगा था, प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद कोतवाली थाने में महिला डॉ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले पर फैसला आ गया है और डॉ शकुन बागड़ी को एक साल जेल की सजा सुनाई गई है।

Share this Article