Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के गंज थाना इलाके में बीजेपी नेता को दिन दहाड़े मारा चाकू, गंभीर हालत में इलाज जारी…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़क एक बार फिर चाकूबाजी से रक्त रंजित हो गई, गंज थाना इलाके में भाजपा नेता संदीप जंघेल को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है।

होटल के सामने ठेला लगाने के विवाद के बाद आरोपी बाबू जंघेल ने भाजपा नेता संदीप जंघेल को चाकू मारकर घायल कर दिया है।

घायल भाजपा नेता का अस्पताल में इलाज जारी है, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है।

Share this Article