Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद कलेक्ट्रेट 45 किलोमीटर पदयात्रा पूरी कर पहुंचे ग्रामीण, धान खरीदी में अनियमितता के लगाए आरोप…

NEWSDESK
1 Min Read

गरियाबंद। धान खरीदी में अनियमितता को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया हैं। ग्रामीणों ने विरोध स्वरुप 45 किलोमीटर लंबी पदयात्रा भी निकाली है।

नागबेल के 150 ग्रामीण पदयात्रा कर गरियाबंद कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। आंदोलनकारी ग्रामीण धान नहीं बेच पाने का आरोप लगा रहे हैं।

ग्रामीणों ने पटवारी पर गिरदावरी में गलतियां करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण कलेक्ट्रेट के आगे जमीन पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share this Article