Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कलिंग नगर के रहवासियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुढ़ियारी थाने का…

NEWSDESK
2 Min Read

रायपुर। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कलिंग नगर के रहवासियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुढ़ियारी थाने का घेराव किया। मामला 18 जनवरी को कलिंग नगर में महिलाओं के साथ मारपीट से जुड़ा है। इसमें दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हुई थीं।

इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक महिलाओं को मारते दिखाई दे रहे हैं। लड़ाई में 2 महिलाओं को गंभीर चोटें आई है एक महिला का पैर टूट गया है तो दूसरी के सिर में 22 टांके लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन महिलाएं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

उनका है कि पुलिस ना तो मामले की जांच सही से कर रही है और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बाद से आरोपी घर पहुंच कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी शिकायत की आधार पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलिंगनगर के लोगों के साथ मिलकर गुढ़ियारी थाने का घेराव किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई के लिए 3 दिन का समय दिया है। गुढ़ियारी पुलिस का कहना है कि उन्हें दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। इधर घेराव के सूचना पाकर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की तरफ से की जा रही शिकायत गलत है। सारा विवाद इन महिलाओं के तरफ से ही गया है।

Share this Article