Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली के दंगे को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे BJP पर बोला हमला…

NEWSDESK
2 Min Read

रायपुर। गणतंत्र दिसव के मौके पर देश की राजधानी में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली का दंगा सरकार प्रयोजित नजर आता है। सवाल उठाया है कि सामान्य दिनों में भी लाल किले में कड़ी सुरक्षा होती है, लेकिन 26 जनवरी को भाजपा सांसद का करीबी लाल किले की प्राचीर पर कैसे चढ़ सकता है। ये पूरा तरह सरकार प्रायोजित नजर आता है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी के मुद्दे और निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी बयान दिया। मंत्री चौबे ने कहा कि भारत सरकार के गतिरोध के बावजूद हमने रिकॉर्ड धान की खरीदी की है। सीएम और राज्य सरकार इसके लिए बधाई के पात्र है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया उनसे धान खरीदी जारी रहेगी।

केंद्र सरकार से किया अनुरोध

मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि हमने केंद्र सरकार से तीन अनुरोध किया हैं। इसमें पहला छत्तीसगढ़ को तत्काल धान से एथेनाल बनाने की मंजूरी देना का। दूसरा प्रदेश से 60 लाख मीट्रिक टन चावल उठाव की अनुमति मिले और तीसरा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में गतिरोध नहीं होने का।

वहीं निगम मंडल की रुकी हुई सूची पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि ज्यादातर नियुक्तियां हो चुकी हैं, विवाद या खिंचतान जैसी कोई स्थिति नहीं है। बची हुई नियुक्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने भाजपा की रुकी हुई नियुक्तियों पर तंज कसा। मंत्री ने कहा कि भाजपा में आपसी गुटबाज़ी और खिंचतान की परंपरा रही है। इनकी पार्टी में कभी सहमति और सहयोग से काम नहीं हुआ है।

Share this Article