Google Analytics —— Meta Pixel

कलेक्ट्रेट घेरने निकले भाजपाइयों को पुलिस ने रोका, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत हजारों की…

NEWSDESK
1 Min Read

बिलासपुर। राजधानी के बाद न्यायधानी में भी भाजपा नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी है, बिलासपुर में कलेक्ट्रेट घेरने निकले भाजपाइयों को पुलिस ने कलेक्ट्रेट से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा के प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। जिसके बाद भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत विधायकों और अन्य हजारों भाजपाइयों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

बता दें कि आज भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है, पूर्व में भी भाजपा ने इस बात की घोषणा की थी कि भाजयुमो द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और यदि पुलिस ने रोका तो गिरफ्तारी दी जाएगी।

भाजपा का आरोप है कि प्रदेश में अभी भी बड़ी संख्या में किसानों ने अपना धान नहीं बेचा इसलिए धान खरीदी की निर्धारित अवधि 31 जनवरी के आगे भी तिथि बढ़ाई जाए, भाजपा ने राज्य सरकार पर रकबा कम करने का आरोप भी लगाया है, धान बोनस की अगली किस्त जारी करने की मांग की है। भाजपा ने धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है।

Share this Article