Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी आज आंदोलन में नहीं होंगी शामिल, कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने कसा तंज, बोले- जब BJP नेताओं ने…

NEWSDESK
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों की मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर भाजपा कई दिनों से तैयारी कर रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि प्रदर्शन में भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को शामिल होना था लेकिन अब उनके नहीं शामिल होने की खबर सामने आयी है। इसी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है।

आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी देवी के आज आंदोलन में शामिल नहीं होने की सूचना मिल रही है। ठीक भी है जब तमाम भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल पर आस्था दिखाते हुए मोदी सरकार के विरोध में अपना सारा धान सरकारी मंडियों में बेच दिया हो तब पुरंदेश्वरी देवी का क्या काम?

बता दें कि धान खरीदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, भाजपा जहां प्रदेश सरकार पर धान खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशानी होने का आरोप लगा रही है वहीं कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर धान खरीदी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है, इसके पहले कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के नाम भी जारी किए थे जिन्होंने धान खरीदी केंद्रों में अपना धान बेचा है।

Share this Article