Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गैंदसिंह को उनके शहादत दिवस 20 जनवरी पर नमन किया है। छत्तीसगढ़ के इस महान सपूत को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शहीद गैंदसिंह ने अंग्रेजों के शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई और बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले शहीद गैंदसिंह को उनकी पुण्यतिथि पर गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाता है। ऐसे वीर सपूत को छत्तीसगढ़ और पूरा देश नमन करता है। उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा।

Share this Article