Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश कैबिनेट की बैठक कोरोना के कारण रद्द, सभी मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम किए स्थगित…

NEWSDESK
1 Min Read

कोरोना के चलते आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट की बैठक रद्द हो गई है। मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक शाम 5 बजे होने वाली थी। इसके अलावा सभी मंत्रियों ने अपने कार्यक्रम रद्द किए हैं।

बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानसभा में रखे जाने से पूर्व कुछ विधेयकों के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाना था।

इसके अलावा जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में की जा रही सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कैबिनेट की बैठक में किया जाना था। फिलहाल कोरोना के खतरे को देखते हुए कैबिनेट की बैठक स्थगित किया गया है।

Share this Article