Google Analytics —— Meta Pixel

अगर आप स्वस्थ हैं तो ना लगाएं मास्क, जानिए कितने घंटे के बाद हो जाता है खतरनाक…

NEWSDESK
3 Min Read

कोरोना वायरस से बचने को लोग मास्क लगा रहे। क्या आपको पता है मास्क का सही से लगाने का तरीका और ये कितना बचाव करता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने मास्क के उपयोग के बारे में विशेष निर्देश जारी किए हैं। अगर मास्क सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया गया तो यह संक्रमण फैलने का स्त्रोत भी बन सकता है। स्वस्थ व्यक्ति मास्क न लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति में सुरक्षा का भाव आता है, जिससे वह हाथ धोने जैसी जरूरी बातों पर ध्यान नहीं देता।

ऐसी बीमारियों से पीड़ित कैसा मास्क लगाएं

डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के अलावा सामान्य खांसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित लोग भी मेडिकल मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। वे सभी तीन लेयर वाले मास्क का प्रयोग करें ताकि उनका संक्रमण दूसरों तक न फैले।

ऐसे निस्तारित करेंसंक्रमित मरीज, तीमारदार, चिकित्साकर्मी द्वारा लगाए जाने वाले थ्री लेयर मास्क को इस्तेमाल के बाद इधर-उधर नहीं फेंका जा सकता। इस मास्क के निस्तारण के लिए जरूरी है कि इसे घर के साधारण ब्लीच (5%) या सोडियम हाइपरक्लोराइट के मिश्रण से साफ कर लें। इसके बाद मास्क को जलाकर या जमीन में गाड़ दें।

निस्तारण योग्य मास्क को छह घंटे बाद बदलना जरूरी है पर अधिकतर लोग एक ही मास्क का लगातार उपयोग करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है। अधिकतम आठ घंटे में मास्क बदल दें, गीला हो जाए तो पहले ही बदलें।

मास्क को बड़ी सावधानी से खोलें और अपने नाक, मुंह और ठोडी पर सही तरीके से लगाएं। नाक पर इसे सही ढंग से बैठा लें, जयादातर मास्क में ऊपर एक प्लास्टिक या धातु की पत्ती जैसी लगी होती है, जिसे दबा देने से मास्क पूरी तरह नाक पर फिट बैठ जाता है।

मास्क हर तरफ से संतुलित हो और हवा में न लटके। मास्क को ऊपर से कभी न छुएं, स्ट्रिप से पकड़कर ही उसे संभालें। 6 से 8 घंटे में यह नम हो जाता है, मुंह से इसे हटाते समय बेहद सावधान रहें और कूड़ेदान में न फेंकें।

Share this Article