Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कुछ ही देर में, इन नामों पर लग सकती है मुहर…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीटों के उम्मीदवार 13 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कुछ ही देर में किया जाएगा। लेकिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने से पहले कयासों का बाजार गरम है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि पार्टी केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम के नाम पर मुहर लगा सकती है। वहीं, चर्चा इस बात की जोरों से हैं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतिलाल वोरा को इस बार कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभ सीट से सासंद मोतीलाल वोरा और भाजपा से रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन दो सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे। ज्ञात हो कि 17 राज्यों की 55 सीटों पर सांसदों के रिटायर होने पर चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं।

Share this Article