Google Analytics —— Meta Pixel

इतनी जल्दी तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता, सिंधिया की पुरानी ट्वीट शेयर कर कैबिनेट मंत्री ने साधा निशाना…

NEWSDESK
2 Min Read

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर निशाना साधा है। सूबे के कैबिनेट मिनिस्टर सचिन यादव ने सिंधिया की तुलना गिरगिट से की है।

सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए बयान दिया था कि किसानों का कर्जमाफ नहीं हुआ। पिछले फसल का बोनस तक नहीं मिला है। इस पर सचिन यादव ने सिंधिया की एक पुरानी ट्वीट शेयर की है। ट्वीट में सिंधिया ने शिवपुरी के 7000 किसानों के 47 करोड़ से ज्यादा के कर्जमाफी का जिक्र किया था।

ट्वीट करते हुए सचिन यादव ने लिखा है कि सिंधिया ने जिस तरह रंग बदला है उतनी जल्दी तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता। इससे पहले जीतू पटवारी ने भी सिंधिया पर निशाना साधा था। पटवारी ने ट्वीट कर सिंधिया की तुलना गिरगिट से की थी।

बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बुधवार को भाजपा में प्रवेश कर लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हे सदस्यता दिलाई। इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस के बारे में कई बड़ी बाते कहीं। साथ ही ये भी कहा कि मैं कांग्रेस छोड़ते वक्त बहुत व्यथित हूं, दूखी हूं।

लेकिन अब सत्य यही है कि मैं अब भाजपा में शामिल हो गया हूं। सिंधिया के मुताबिक कांग्रेस छोड़ने की सबसे बड़ी वजह है ये है कि पार्टी वो नहीं रही जो पहले थी। पार्टी में जड़ता का वातावरण है। वक्त बदल रहा है लेकिन कांग्रेस में कोई बदलाव नहूीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राज में किसानों बेहाल है। पिछले फसलों का बोनस अब तक नहीं मिला।

Share this Article