Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना से दहशत, 15 अप्रैल तक विदेशियों के भारत आने पर रोक, मरीजों की संख्या 60 होने के बाद जागा स्वास्थ्य मंत्रालय…

NEWSDESK
2 Min Read

देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड पर आया है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद बाद विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के नियमित और ई-वीजा पर रोक लगा दी है।

आपको बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने भारत आने वाले लोगों के सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए हैं। एयर इंडिया ने इटली और दक्षिण कोरिया की सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं। इटली के लिए 28 मार्च और कोरिया के लिए 25 मार्च तक के लिए फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।

सरकार ने यह भी कहा है भारतीय नागरिकों को कठोरतापूर्वक यह सलाह दी जाती है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें। अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है, ‘ हमारे आंकलन के मुताबिक COVID-19 अब महामारी बन चुका है. स्वास्थ्य संगठन पूरी दुनिया में फैल रहे इस वायरस की सक्रियता से चिंतित है. यह खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है.’

Share this Article