Google Analytics —— Meta Pixel

धान खरीदी का मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा में फिर गूंजा, सवाल के जवाब पर बीजेपी विधायकों ने किया शोर-शराबा…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में फिर से धान खरीदी का मुद्दा उठा। बीजेपी विधायकों ने शून्यकाल में धान खरीदी को लेकर सत्तपक्ष सरकार से सवाल किया। भाजपा के शिवरतन शर्मा और नारायण चंदेल, सौरव सिंह ने एक के बाद एक बेमौसम बरसात से धान के रख रखाव को लेकर सवाल किया।

सरकार से पूछा कि बेमौसम बरसात से धान के बचाव के लिए ना कैप कवर खरीदे गए हैं न धान को ढका जा रहा है। राज्य हित का विषय है, अरबों रुपए के राज्य के धान की हानि हुई है। इसका जवाब कौन देगा यह नुकसान किसके खाते में जाएगा।

इस बीच जेसीसीजे के विधायक ने कहा सरकार ने धान तो खरीद लिया, लेकिन उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सरकार की है। धान खरीदी केंद्रों में संरक्षण की जिम्मेदारी भी सरकार की है। आसंदी ने शून्यकाल की सूचना और स्थगन की सूचना को स्थगित कर दिया। इसके बाद BJP सदस्यों ने सदन में विरोध करते हुए शोर-शराबा करने लगे।

Share this Article