Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया का सबसे बड़ा इंसानी दांत, दानव से हो रही इस दांत की तुलना…

NEWSDESK
1 Min Read

एक शख्स के मुंह से 1.46 इंच यानी 3.7 सेंटीमीटर लंबा दांत निकला था बिलकुल दानव के जैसा दिखने वाला दांत यह दुनिया में सबसे लंबा मानवीय दांत है, जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

यह दांत मिजो वोडोपिजा के मुंह से निकला था, जो मूल रूप से क्रोएशिया के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से जर्मनी के मैज शहर में रहते है। डॉक्टर मैक्स लुकास के मुताबिक, दांत में तेज दर्द की शिकायत लेकर मिजो डॉक्टर के पास पहुंचे थे। जब डॉक्टरों ने जांच की तो इतना बड़ा दांत देख कर वो भी हैरान रह गए।

डॉक्टर मैक्स ने बीते साल ही मिजो के दांत को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने के लिए आवेदन दिया था। जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले दुनिया में सबसे लंबे दांत का वर्ल्ड रिकॉर्ड गुजरात के उर्विल पटेल के नाम था।

फरवरी 2017 में उर्विल के मुंह से डॉक्टरों ने 1.44 इंच यानी 3.66 सेंटीमीटर का दांत निकाला था। 

Share this Article