Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से शिक्षाकर्मियों ने मुलाकात कर आभार प्रकट किया….

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से आज यहां विधानसभा परिसर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षाकर्मियों ने मुलाकात की। उन्होंने वर्ष 2020-21 के बजट में दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, विधायक श्री प्रकाश शक्राजीत नायक और विधायक सुश्री शकुंतला साहू भी उपस्थित थीं।

Share this Article