Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, काल झंडे दिखाने जा रहे थे कांग्रेसी…

NEWSDESK
1 Min Read

आगर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आगर पहुंचे, जहां उनके रोड शो के दौरान काफी हंगाम हो गया। पूर्व सीएम आज यहां एक रोड शो के अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी मौजूद हैं। यहां रोड शो के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखा रहे थे जिसके बाद यह​ स्थिति निर्मित हुई है।

वहीं कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त के बार में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी को छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं। कोई दिन में भाग रहा है तो कोई आधी रात को भाग रहा है, डूबती हुई नाव को जैसे चूहे छोड़कर जाते हैं ठीक उसी तरीके से कांग्रेस विधायक भी पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। इसमे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है, कांग्रेस में आपसी अंतरकलह है इसकी वजह से कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं।

Share this Article