Google Analytics —— Meta Pixel

बारातियों की ये हरकत दूल्हे को पड़ी भारी, दुल्हन ने शादी करने से किया मना, लौटी बारात…

NEWSDESK
2 Min Read

शादी में बाराती मस्ती नहीं करे ऐसा तो आज तक नहीं हुआ। वहीं ये मस्ती जब हद से बाहर हो जाए तो बात बिगड़नी तय है। ऐसा ही कुछ हुआ छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे राजिम में। यहां बारातियों ने मस्ती के मूड में ऐसी हरकत कर दी जिसका खामियाजा दूल्हे को भुगतना पड़ा।


शुक्रवार को राजिम के सुरसाबांधा गांव में एक बारात आया, लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का अच्छे से स्वागत किया। लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब एक साथ कई लोगों ने नशे की हालात में लड़की के घरवालों से ही विवाद कर बैठे।

इसके बाद मामला थमने के बजाए और ही बिगड़ गया। नशे में बारातियों ने एक मत होकर गुंडागर्दी में उतर आए। विवाद इतना गहरा गया कि बारातियों ने दुल्हन के घरवालों की भी पिटाई कर दी। वहीं शादी घर में तोड़फोड़ भी कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजिम पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद स्थितियां पुलिस के नियंत्रण में आई। भारी हंगामे के बाद दूल्हन के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापस लौटा लिया। इस मामले में वधु पक्ष वालों ने बारात लौटाने पर बारातियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाया।

Share this Article