Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने विधानसभा कक्ष में बुलाई आपात बैठक, प्रमुख मंत्रियों के साथ पीसीसी अध्यक्ष भी मौजूद…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आजमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने विधानसभा कक्ष में आपात बैठक बुलाई है, जानकारी लिखे जाने तक यह बैठक शुरू हो गई है।

बैठक में प्रमुखस मंत्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस क​मेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी बैठक में शामिल हैं। बैठक में चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी मौजूद है, सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स विभाग द्वारा प्रदेशभर में पड़े छापे के बाद की परिस्थितियों की समीक्षा इस बैठक में की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश में कई जगहों पर केंद्रीय इनकम टैक्स विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है, जिसमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव सौम्या चौरसिया के घर में भी इनकम टैक्स ने आज छापा मारा है, वहीं कल महापौर एजाज ढेबर के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी।

Share this Article