Google Analytics —— Meta Pixel

‘गली में घुस आई थी भीड़, हिंदू भाइयों ने हमें अपने घरों में छिपा लिया, बच्चों को खाना खिलाया’

NEWSDESK
1 Min Read

दंगाइयों के कहर से दिल्ली दहकती रही, इंसानियत सरेआम शर्मसार होती रही वहां 24 और फरवरी की रात कुछ ऐसा भी हुआ जिसने भाईचारे में यकीन को बढ़ाने का काम किया।

दिल्ली की एक गली में दंगाइयों के बीच मुस्लिम परिवार फंसे हुए थे। हिंदू परिवारों ने गली के करीब 10 मुस्लिम परिवारों को दंगाइयों की भीड़ से बचाया। दो दिन तक अपने घर पर पनाह दी और फिर ह्यूमन चेन बनाकर सुरक्षित रिश्तेदारों के घर तक पहुंचाया।

तबस्सुम के मुताबिक 24-25 फरवरी की रात गली में अचानक भीड़ घुस आई। कुछ के सिर पर हेलमेट थे। कुछ हथियार लिए हुए थे। इस दौरान गली में रहने वाले हिंदू भाइयों ने हमें अपने घरों में छिपा लिया। हमारे बच्चों को खाना खिलाया।

हम सब करीब सौ-पचास लोग थे। उन्होंने पूरी रात हमारी हिफाजत की। शुक्रवार को अपने रिश्तेदार का हालचाल जानने जीटीबी अस्पताल पहुंचीं तबस्सुम और ईश्वरी ने मीडिया से ये बातें शेयर की हैं।

Share this Article