Google Analytics —— Meta Pixel

15 से ज्यादा गाड़ियों को केंद्रीय आयकर की पुलिस ने किया जब्त, नो पार्किंग के तहत कार्रवाई, ड्राइवरों को रातभर थाने में बैठाया…

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर में कार्रवाई कर रही सेंट्रल आयकर की टीम की गाड़ियों को राज्य की पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने 15 से ज्यादा गाड़ियों के खिलाफ नो पार्किंग के तहत कार्रवाई की है।

रात में गाड़ियों को पुलिस लाइन में रखा गया था। ड्राइवरों का कहना है कि रातभर पुलिस लाइन में बैठाकर रखा गया था।  

बता दें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में केंद्रीय आयकर विभाग ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर मेयर एजाज ढेबर॰ गुरुचरण होरा, विवेक ढांढ के साथ कई कारोबारियों और नौकरशाहों के घर और दफ्तरों में टीम ने छापा मारा है। कार्रवाई अब तक जारी है।

Share this Article