Google Analytics —— Meta Pixel

10 रुपए के विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत…

NEWSDESK
1 Min Read

उज्जैन। 10 रुपए के विवाद में युवक के जिंदा जलाने के मामले में आज उसकी मौत हो गई। युवक को चार दिन पहले गंभीर हालत इंदौर के चोईथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की।


मौत के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। इधर मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। बता दें कि युवक ने पूछताछ के दौरान अपने कुछ दोस्तों के नाम बताए थे।

ये है पूरा मामला

चार दिन पहले नानाखेड़ा इलाके में 10 रुपए के विवाद में गणेश नाम के युवक को उसके दोस्तों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में गणेश बुरी तरह झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में इंदौर के चोईथराम अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के अनुसार 80 फीसदी झुलने की वजह से उसका बच पाना मुश्किल था। वहीं आज अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें युवक जिंदा जलते हुए दिखा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

Share this Article