Google Analytics —— Meta Pixel

MP में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, एक और मरीज की पुष्टि, 61 लोगों के लिए सैंपल…

NEWSDESK
1 Min Read

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। दो मरीजों की मौत होने के बाद अब इंदौर में एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अस्पताल में अभी स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बता दें कि स्वाइन फ्लू की शिकायत पर डेढ़ माह में 61 मरीजों के सैंपल लिए है। जिसमें से 7 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का उपचार चल रहा है।

हालांकि अभी तक डॉक्टर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बता दें कि जनवरी में एक स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद फरवरी में भी एक और मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब 6 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने से लोगों में दहशत है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों के अलर्ट रहने को कहा है।  

Share this Article