Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – बेमौसम बरसात से फसल नुकसान के आंकलन के निर्देश, किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न स्थानों में बीते दिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों की क्षति की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभावित इलाकों में इसका सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग द्वारा फसल क्षति की जानकारी निर्धारित परिपत्र में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं अनुदान सहायता की जानकारी राजस्व विभाग के ईमेल आई डी cgrelief@gmail.com या फैक्स नम्बर 2510823 भिजवाने कहा गया है।

Share this Article