Google Analytics —— Meta Pixel

दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- राम मंदिर के लिए घोषित ट्रस्ट के सदस्यों पर बाबरी…

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी के जरिए दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए हाल में बनाए गए ट्रस्ट को भंग कर पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव के कार्यकाल में बनाए गए रामालय ट्रस्ट से करवाया जाए।

दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के बनाए ट्रस्ट को धार्मिक ट्रस्ट के बजाए राजनैतिक ट्रस्ट बताया है। चिट्ठी में ट्रस्ट के सदस्यों को आरएसएस,विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी जैसी संस्थाओं से जुड़ा होना बताया है।

दिग्विजय सिंह ने ये भी लिखा है कि इन सदस्यों पर बाबरी मस्जिद तोड़ने का अपराध है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने ये मांग भी की है कि राम मंदिर निर्माण के लिए सालों से लिए गए चंदे को दानदाताओं को वापस ब्याज समेत लौटाया जाए। मध्यप्रदेश सरकार के विधि मंत्री पीसी शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह की चिट्ठी का समर्थन करते हुए ट्रस्ट को भंग करने की वकालत की है।

Share this Article