Google Analytics —— Meta Pixel

छाती पर तनी थी पिस्तौल, निडर पुलिस जवान अकेला भीड़ के सामने खड़ा रहा, जानें फिर क्या हुआ…

NEWSDESK
2 Min Read

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के खिलाफ दिल्ली के मौजपुर में चल रहे विरोध प्रदर्शन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। पत्थरबाजी के बीच एक दहशतगर्द पिस्तौल से फायरिंग करते हुए एक पुलिस जवान की तरफ बढ़ता चला गया। लेकिन पुलिस का जवान डरा नहीं और दहशतगर्द को समझाता रहा। इसके बावजूद भी युवक फायरिंग किए जा रहा था और उसने पुलिस कांस्टेबल के सीने पर पिस्तौल तान दी। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी तक दहशतगर्द की पहचान और गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

हेड कांस्टेबल नीरज दहिया (नीली जैकेट में) ने बहादुरी से उस व्यक्ति का सामना किया जिसने उस पर पिस्तौल तान दी और उसके सिर के करीब से कई गोलियां दागीं।

View image on Twitter

दिल्ली के मौजपुर में माहौल तब बेकाबू हो गया जब, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। सामने आए वीडियो में एक लड़का हाथ में पिस्तौल लिए फायरिंग कर रहा है। फायरिंग घटना मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क की है।

मौजपुर में 24 घंटे से हालात दहशनुमा बना हुआ है। आज सुबह हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। मौके पर विरोध कर रही भीड़ अब भी मौजूद है।

Share this Article