Google Analytics —— Meta Pixel

गृह मंत्री अमित शाह से मिले अरविंद केजरीवाल, दोनों नेताओं की पहली मुलाकात…

NEWSDESK
1 Min Read

लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री तौर पर शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों की यह पहली मुलाकात थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के विकास पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। कई मौकों पर वह आक्रमक भी दिखे।

इस मुलाकात पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज गृह मंत्री अमित शाह जी से मिला। मीटिंग बहुत ही अच्छी रही। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम दोनों इस बात को लेकर सहमत थे कि दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे

11 फरवरी को आए नतीजों पर 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली की गद्दी पर आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार वापसी की। 70 में सो 62 सीटों पर जीत मिली। वहीं, बीजेपी को महज आठ सीटों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदरेशन जारी रहा। इसबार भी पार्टी खाता नहीं खोल सकी।

Share this Article