Google Analytics —— Meta Pixel

खदान में भर भराकर गिरा मिट्टी का टीला, दबकर आधा दर्जन महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर…

NEWSDESK
1 Min Read

देरी चौकी के पचेर गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि खदान की मिट्टी धसकने से मिट्टी खोदने गई आधा दर्जन से अधिक महिलाएं दब गई। इस घटना में 6 महिलाओं को चोट आई है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालतज नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पचेर गांव की महिलाएं गांव के पास में ही मिट्टी खदान में मिट्टी खोदने पहुंचे थे। इसी दौरान खदान में मिट्टी का एक बड़ा टुकड़ा महिलाओं पर गिर गया। मिट्टी के टिले में दबने से 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share this Article