Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग के जरिए बनाए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ! निर्दलीय प्रत्याशी की व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ खुलासा…

NEWSDESK
1 Min Read

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने जोर आजमाइश लगाई थी। जिसके चलते राजनांदगांव जिला पंचायत में क्रास वोटिंग की मदद से भाजपा ने अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खरीद फरोख्त के आरोप के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया।  जिसका खुलासा सोशल मीडिया में भी देखने को मिला।

निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू द्वारा चेटिंग में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद और रूपए के लेनदेन पर चर्चा हुई।  उनकी यह बात कांग्रेस ने नहीं मानी।  विप्लव साहू ने चेटिंग में यह भी कहा कि भाजपा के साथ जाकर में ठगा महसूस कर रहा हूं।

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शाहीद भाई का कहना था कि उपाध्यक्ष पद के लिए हम राजी थे, लेकिन हमारी पार्टी खरीद फरोख्त नहीं करती है, विप्लव साहू ने भाजपा के साथ मिलकर क्रास वोटिंग की है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया जिसमें वाट्सअप चेटिंग की कापी सौंपी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी ।

Share this Article