Google Analytics —— Meta Pixel

भूस्खलन की चपेट में आकर एक ही परिवार के 21 लोगों की मौत, 7 लापता…

NEWSDESK
1 Min Read

यहां के डेकुंडी प्रांत में गुरुवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि डेकुंडी प्रांत में हुए भू स्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मारे गए लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में 50 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। बर्फबारी के साथ शीतलहर का दौर भी लगातार जारी है। वहीं, यहां बर्फबारी, भूस्खलन और बाढ़ भी लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन और बाढ़ की चपेट में आकर 2400 घर बह गए हैं। भूस्खलन, बाढ़ और हिमस्खलन के कारण देश के इन्फ्रास्ट्रक्टर को नुकसान पहुंचता है।

Share this Article