Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा ने अब तक नहीं किया है नामों का ऐलान, 27 जिला पंचायतों में आज अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव…

NEWSDESK
2 Min Read

आज होने वाले जिला पंचायत चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने अपने स्तर पर तैयारी कर रखी है। कम संख्या बल के बाद भी भाजपा अपने प्रत्याशी उतारने की रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि भाजपा ने अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की ना तो घोषणा की है ना ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

गुरुवार को भाजपा के जिला पंचायत चुनाव के लिए बनाये गए पर्यवेक्षक अशोक बजाज ने भाजपा के जीते हुए 5 सदस्यों से रायशुमारी की है। दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का पद OBC महिला के लिए आरक्षित है ऐसे में भाजपा के पास दो चहरे सामने है जिनमे वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन और पाटन जनपद की वर्तमान अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर दोनों ही जिला पंचायत सदस्य जीत चुके है तो वहीं कांग्रेस की 3 OBC महिलाएं जीतकर आई है जिनमें शालिनी यादव, योगिता चंद्राकर और पुष्पा यादव के नाम शामिल है इनमे से ही किसी एक नाम पर मुहर लगेगी।

किसी भी तरीके से ये कांग्रेस का ही अध्यक्ष चुना जाए इसको लेकर राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू किलेबंदी में लगे हुए है और अपने सभी सदस्यों को कांग्रेस ने घुमने के बहाने अज्ञातवास पर भेज दिया है।

Share this Article