Google Analytics —— Meta Pixel

मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश…

NEWSDESK
1 Min Read

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। पार्टी अपनी हार को लेकर लगातार आत्ममंथन करने में जुटी है। पार्टी के शीर्ष नेता हार की समीक्षा के लिए बैठकें कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हार स्वीकार करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि पार्टी आलाकमान ने मनोज तिवारी को पद पर बने रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा संगठन के चुनाव को रोका गया था। अब संगठन चुनाव के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

Share this Article